Tag: virul

  • हेपेटाइटिस या पीलिया के घरेलू उपाय

    पीलिया रोग ज्यादातर पानी की अशुद्धि के कारण होता है। इसका मुख्य कारण शरीर में सही ढंग से खून का नहीं बनना है। इस कारण शरीर में पीलापन आ जाता है। सबसे पहले आंखों में पीलापन आता है उसके बाद शरीर ओर मूत्र पिला होता है। भूख ना लगना, भोजन को देखकर उल्टी आना, मुंह का स्वाद कड़वा होना, नाड़ी की गति धीरे चलना आदि लक्षण है। इसके साथ साथ शरीर में खुजली, अनिद्रा और कमजोरी महसूस होती है। हेपेटाइटिस या पीलिया के घरेलू उपाय –

    हेपेटाइटिस या पीलिया के घरेलू उपाय

    हेपेटाइटिस A या E तक या पीलिया की बीमारियों की सबसे अच्छी दवा है चुना । गन्ने के रस में या मोसंबी, संतरा, अंगूर के रस में मिलाकर देने से लगातार 15 दिन में ये बीमारी ठीक हो जायेगीं।

    कड़वे नीम के कोमल पतों का रस निकालकर उसमें मिश्री मिलाकर गर्म करे। ठंडा होने पर रोगी को पिलाए। पीलिया जड़ से खत्म हो जाएगा।

    त्रिफला चूर्ण शहद में मिलाकर सुबह शाम चाटने से पीलिया में काफी लाभ होता है।

    बेल के पतों का रस निकालकर उसमें चुटकी भर काली मिर्च का चूर्ण मिलाए और सुबह शाम दो दो चम्मच पीए।

    बथूए के बीज का चूर्ण बनाकर सुबह शाम एक एक चमच पानी के साथ ले।

    पीलिया होने पर Nux Vomica-30 दो दो बूंद दिन में तीन बार दस से बारह दिन तक ले।

  • आँखें दुखना, आंखों की सूजन एवं जलना के घरेलू उपाय

    आँखें दुखना, आंखों की सूजन एवं जलना अधिक ठंड, अधिक गर्मी या आंखों में धूल जाने से या आंखों में किसी संक्रामक बीमारी के कारण दर्द होना शुरू हो जाता हैं। और आंखे खराब हो जाती है। इस कारण आंखे लाल हो जाती है और पानी निकलता है। इस दर्द ओर सूजन को दूर करने के लिए घरेलू उपाय नीचे है।

    आँखें दुखना, आंखों की सूजन एवं जलना के घरेलू उपाय

    सफेद प्याज का रस आंखों में लगाने से दर्द में कमी होती हैं।

    त्रिफला चूर्ण , घी ओर शहद मिलाकर खाने से आंखों की बीमारी दूर होती है।

    देशी गाय का घी आंखों में में लगाने से जलन दूर होती है।

    गुलाब जल में फूली फिटकरी डालकर आंखों को धोने से जलन और सूजन खत्म होती हैं। केवल गुलबजल डालने से भी राहत मिलती है।

    बथूए के रस को एक एक बूंद करके आंखों में डाले।

    तुलसी के पतों का रस भी आंखों के लिए लाभकारी है। बेल की पतियों का रस भी लाभकारी है।

    त्रिफला चूर्ण का सेवन शहद के साथ करें तथा रात में भिगोए हुए त्रिफला के पानी से आंखे धोए। बहुत आराम मिलेगा।

    सही आहार का सेवन करे। सलाद ज्यादा खाए।

    पर्याप्त नींद ले। इससे भी आंखों को आराम मिलता है।

    ऊपर बताए गए सभी उपाय आप घर पर आसानी से कर सकते है। इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं है।हमारी वेबसाइट में आपकी आयुर्वेद की सारी जानकारी मिलेगी। ओर घरेलू उपाय भी आपको बताए जाएंगे।

  • याददाश्त कम होना , याददाश्त तेज करने के घरेलू उपाय

    कमजोर स्मरण शक्ति आजकल ज्यादातर सभी युवाओं में देखने को मिलती है। बुढ़ापे में भी आजकल इसकी शिकायत रहती है। अत्यधिक चिंता या भय होने पर अथवा क्रोध करने पर या अत्यधिक पढ़ने पर स्मरण शक्ति कम होती है।

    याददाश्त तेज करने के घरेलू उपाय

    शंखपुष्पी को पीसकर चूर्ण बनाए और 250 ग्राम दूध में आधा चमच शंखपुष्पी और 1 चम्मच शहद मिलाकर सुबह ले।

    रोजाना सुबह गाय के दूध के साथ 1 आंवले का मुरब्बा लेने से याददाश्त तेज होती है।

    गाय के दूध में 8 या 10 खजूर उबालकर पीने से भी याददाश्त तेज होती है।

    गाय के दूध में मुलहठी का 1 चम्मच चूर्ण डालकर पीए।

    आम का रस, अदरक का रस और तुलसी के पतों का रस बराबर मात्रा में लेकर शहद के साथ उपयोग करे।

    स्वस्थ भोजन लेवे जैसे के ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स, और प्रोटीन लें। जैसे नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, और फल।

    सुबह व्यायाम करे इससे रक्त संचार बेहतर बनता है याददाश्त और फोकस में सुधार होता हैं।

    पर्याप्त नींद ले इससे भी स्मरण शक्ति बढ़ती है।

    तनाव कम करे।

    ये सभी स्मरण शक्ति मजबूत करने के उपाय है। जो आप घर पर कर सकते है।